Maiya Samman Yojana List 2025: 9वीं किस्त से पहले जारी हुई नई लिस्ट, सिर्फ इन्हें मिलेगा 2500 रुपये महीना

Maiya Samman Yojana List 2025: झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं मईया सम्मान योजना से जुड़ी एक नई अपडेट आई है।हाल ही में इस योजना के तहत नई लाभार्थी सूची जारी की गई है, जिसमें उन महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जो सही मायने में योजना के लिए पात्र हैं। इस बार सरकार ने सख्ती दिखाते हुए अपात्र महिलाओं को सूची से बाहर कर दिया है और अब 9वीं किस्त उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जिनका नाम नई सूची में शामिल है।

मईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना ताकि वे अपने जीवन की जरूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है। यहां आपको नई लिस्ट, पात्रता, 9वीं किस्त की तारीख और लिस्ट चेक करने का तरीका सब कुछ विस्तार से बताया है तो लेख में आखिर तक बने रहें।

Maiya Samman Yojana List 2025 Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana List 2025
योजना का नाम मईया सम्मान योजना
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
सहायता राशि₹2500 प्रति माह
नई लिस्ट जारीअप्रैल 2025 में
आगामी किस्त9वीं किस्त
लिस्ट चेक प्रक्रियापंचायत कार्यालय और ब्लॉक स्तर पर
आधिकारिक पोर्टलClick Here

मईया सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार ने मईया सम्मान योजना की शुरुआत उन महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए की थी, जो विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या बेहद गरीब परिवार से आती हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। मईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Maiya Samman Yojana List 2025

मईया सम्मान योजना के तहत अब तक 8 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार ने हाल ही में छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ कर 54 लाख महिलाओं को किया है। लेकिन अब सरकार ने सख्ती बरतते हुए अपात्र महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए हैं।

लगभग 3 लाख महिलाओं के नाम लिस्ट हटाए गए हैं, जिनमें वे महिलाएं शामिल हैं जो किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है या फिर जो किसी रोजगार के साथ जुड़ी है या फिर ऐसी महिलाएं जिनके आवेदन में कुछ गड़बड़ी पाई गई है।

9वीं किस्त की राशि इस दिन मिलेगी

राज्य सरकार के सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त का भुगतान मई 2025 के पहले सप्ताह में किया जाएगा। जिन महिलाओं के नाम नई सूची में होंगे, उन्हें ही यह राशि दी जाएगी। अगर आपने पहले आवेदन किया है और लगातार किस्तें मिल रही थीं लेकिन अब नहीं मिली हैं, तो जरूर लिस्ट चेक करें।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

मईया सम्मान योजना से उन महिलाओं को लाभ मिलेंगे जो इस योजना की संपूर्ण पात्रता को पूर्ण करती है –

  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह झारखंड की मूल निवासी होना जरूरी है, तभी वह पात्र मानी जाएगी।
  • आवेदक महिला के पास बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड होना चाहिए, ताकि उसकी गरीबी का प्रमाण मिल सके।
  • महिला विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या बहुत गरीब परिवार से होनी चाहिए, तभी उसे मईया सम्मान योजना का लाभ मिलेगा।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए, अन्यथा वह अपात्र मानी जाएगी।
  • महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्र होगी।

Maiya Samman Yojana List चेक कैसे करें?

मईया सम्मान योजना की नई लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या नगर परिषद कार्यालय जाना होगा, जहां यह लिस्ट जारी की गई है। जाने के बाद पंचायत सचिव या योजना से जुड़े अधिकारी से संपर्क करके आप सूची की कॉपी मांग सकते हैं, और उसमें अपना नाम, आवेदन संख्या और बैंक खाते की स्थिति देख सकते हैं।

अगर आपका नाम सूची में है, तो आपको 9वीं किस्त का लाभ मिलेगा। अगर नाम नहीं है, तो आप ब्लॉक कार्यालय जाकर अपने आवेदन में सुधार करा सकते हैं। आवेदक को सुधार करने के बाद आपका नाम लिस्ट में शामिल किया जाएगा इसके बाद ही आपको किस्त की राशि प्राप्त हो पाएगी।

मईया सम्मान योजना लाभ के लिए जरुरी कार्य

अगर आप मईया सम्मान योजना का लाभ बिना परेशानी के लगातार पाना चाहती हैं, तो जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने बैंक खाते और आवेदन की स्थिति को चेक करते रहें और पंचायत कार्यालय से योजना से जुड़ी अपडेट लेती रहें। साथ ही, अगर कोई दस्तावेज़ अधूरा है या पुराने डेटा में गलती है, तो उसे तुरंत अपडेट कराएं।

सरकार अब डिजिटल माध्यम से भी लाभार्थियों की पहचान कर रही है, इसलिए मोबाइल नंबर और बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा अगर किसी महिला को अब तक कोई किस्त नहीं मिली है, तो उसे अपने आवेदन की स्थिति जांचनी चाहिए और ज़रूरत हो तो दोबारा आवेदन करना चाहिए।

Leave a Comment