Ladli Behna Yojana 24th Installment Date: मध्य प्रदेश की महिलाएं जो लाडली बहना योजना के तहत हर महीने ₹1250 की आर्थिक मदद पा रही हैं, उनके लिए अब एक राहत भरी खबर आ रही है। अभी कुछ ही दिन पहले यानी 16 अप्रैल 2025 को राज्य सरकार ने इस योजना की 23वीं किस्त जारी की थी, जिसमें करोड़ों बहनों के खातों में राशि जमा की गई थी।
23वीं किस्त जारी होने के बाद अब महिलाएं बड़ी बेसब्री से अगली किस्त यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। सभी की नजर इस पर टिकी है कि मई महीने में कब सरकार पैसे भेजेगी और क्या इस बार समय पर पैसा आएगा या फिर से देरी होगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त कब तक आ सकती है, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है,
किन महिलाओं को 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा और अगर राशि न मिले तो क्या करना चाहिए। साथ ही हम बताएंगे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जिससे आप घर बैठे किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगर आप भी लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिला हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है तो लेक में आखिर तक बने रहें।
Ladli Behna Yojana 24th Installment Date Overview
आर्टिकल का नाम | Ladli Behna Yojana 24th Installment Date |
योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
लाभ की राशि | ₹1250 प्रतिमाह |
पिछली क़िस्त (23वीं) | 16 अप्रैल |
अगली किस्त (24वीं) | 10 मई 2025 तक |
स्टेटस चेक का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Ladli Behna Yojana 24th Installment
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की एक बेहद चर्चित और सफल योजना है, जिसे वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया था। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹1250 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। यह पैसा महिलाओं की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने का काम करता है।
मध्य प्रदेश सरकार का मानना है कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तो उनका परिवार और समाज भी मजबूत होगा। यही सोचकर लाडली बहना योजना लाई गई और आज के समय में इसका फायदा करीब 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। अब तक राज्य सरकार ने इस योजना के 23वीं किस्त का भुगतान कर दिया है और जल्द ही 24वीं किस्त का भुगतान होने वाला है।
Ladli Behna Yojana 24th Installment Date
हाल ही में अप्रैल महीने में लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त 16 तारीख को लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी गई थी। इससे पहले की किस्तें कभी 10 तारीख को तो कभी उससे थोड़ा देर से आई हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मई में 24वीं किस्त की राशि कब आएगी।
हालांकि अब तक सरकार द्वारा 24वीं किस्त की ओर से कोई ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले किस्तों को देख तो यह राशि 10 मई के आस-पास महिलाओं के खाते में जमा कर दी जाएगी। कुछ महिलाओं को यह किस्त उसी दिन मिल जाएगी और कुछ को 1-2 दिन बाद।
इसे भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की नई लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के लिए पात्रता
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो योजना की सभी शर्तों को पूरा करती हों और जिनका डाटा सही है। इसके अलावा उन महिलाओं को किस्त की राशि प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्ते पूरी करती है –
- 24वीं किस्त का लाभ के लिए महिला का उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला केवल मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए, तभी 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
- महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली होनी चाहिए, तभी उसे 24वीं किस्त का लाभ मिलेगा।
- महिला या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन नही होनी चाहिए।
- महीला के परिवार का वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और महिला का नाम समग्र पोर्टल में जुड़ा होना अनिवार्य है।
- 24वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए और, उसमें डीबीटी की सुविधा चालू होनी चाहिए।
Ladli Behna Yojana 24th Installment Payment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि 24वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना पेमेंट स्टेटस घर बैठे देख सकते हैं –
- पेमेंट स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
- फिर एक अब नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करना होगा।
- फिर अगले पेज में आपको कैप्चा कोड भरना है और “ओटीपी भेजें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो OTP आएगा उसे दर्ज करके “सर्च” बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने योजना के तहत मिली सभी किस्तों का विवरण खुल जाएगा, जिसमें यह भी दिखेगा कि 24वीं किस्त आपके खाते में जमा हुई है या नहीं।