Maiya Samman Yojana Status Check 2025: मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस अब 2 मिनट में चेक करें

Maiya Samman Yojana Status Check 2025: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना की चर्चा आज हर गांव, हर पंचायत और हर गली में हो रही है। इसकी सबसे खास बात ये है कि राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वो अपनी ज़रूरतों को बिना किसी पर निर्भर हुए पूरा कर पा रही हैं।

लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि सिर्फ आवेदन करना ही काफी नहीं है, इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको अपने आवेदन की स्थिति यानी Application Status समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। कई बार तकनीकी कारणों या दस्तावेजों में त्रुटियों के चलते लाभ मिलने में देरी हो जाती है।

अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आपके आवेदन मंज़ूर हुई या नहीं, और कब तक ₹2500 की अगली किस्त आएगी, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम यहां आपको बताएंगे कि आप 2 मिनट में अपना स्टेटस कैसे चेक करें, किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ और क्या-क्या जरूरी काम आपको जरूर करने चाहिए। तो अगर आप मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े।

Maiya Samman Yojana Status Check 2025 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Status Check 2025
योजना मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं व बेटियां
लाभहर माह ₹2500 मिलंगे
कुल वार्षिक राशि₹30,000
आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in
हेल्पलाइन नंबर1800-890-0215

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक लाभकारी योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

मंईयां सम्मान योजना से खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं अपने घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य जैसी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं। मंईयां सम्मान योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो झारखंड की निवासी हैं और जिनके परिवार में कोई आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं है।

इस योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई थी और अब तक 67 लाख महिलाओं ने इसके लिए आवेदन कर दिया है। अगर आपने भी आवेदन किया है तो यह जरूरी है कि आप स्टेटस चेक करें ताकि आप जान सकें कि आपको योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।

मंईयां सम्मान योजना 9वीं किस्त कब तक आएगी?

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत शुरुआत में सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती थी लेकिन दिसंबर से किस्त की राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिए गए हैं। चार किस्त से महिलाओं को ₹4000 मिले उसके बाद 5वी किस्त से महिलाओं को ₹2500 हर महीने मिलना शुरू हुआ है।

अब तक राज्य सरकार ने 8 किस्तों का वितरण कर दिया है, वहीं जल्द ही 9वी किस्त का वितरण होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9वीं किस्त का वितरण प्रक्रिया मई के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा या फिर अप्रैल की शुरुआती सप्ताह तक महिलाओं को यह राशि प्राप्त हो जाएगी।

इस बार खास बात यह है कि जिन महिलाओं के किस्त की राशि बकाया है उन्हें पिछली किस्त के साथ 9वीं किस्त की राशि भी दी जाएगी। लेकिन यह राशि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को प्राप्त होगी जिनका आवेदन में सब कुछ सही है। ऐसे में महिलाओं को अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना का लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा, इसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं –

  • सबसे पहला तो महिला झारखंड की स्थायी निवासी होना चाहिए तभी वह इस योजना के लिए पात्र है।
  • इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना का लाभ के लिए महिला का उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • यदि महिला का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रही है, और परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता या सरकारी नोकरी में नहीं है, तो वह इसके लिए पात्र नहीं होगी।
  • साथ ही महिला के नाम से या उसके पति/पिता के पास कोई व्यवसाय या बड़ी संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन के समय मांगे गए दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और निवास प्रमाण पत्र सही होने चाहिए। यदि इन दस्तावेजों में कोई गलती पाई जाती है, तो आवेदन को अस्वीकार भी किया जा सकता है।

Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं, और अगली किस्त आपको मिलेगी या नहीं तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप खुद ही 2 मिनट में ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकती हैं –

  • मंईयां सम्मान योजना आवेदन का स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आप mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर “स्टेटस चेक” या “मंईयां सम्मान योजना” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना पंजीकरण संख्या (Registration ID) या आधार नंबर दर्ज करना है।
  • फिर मांगी गई कैप्चा कोड भरना है और “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी यहां आप देख सकती है आपका आवेदन स्वीकृत, लंबित या अस्वीकृत है।

Note :- अगर आपका आधिकारिक वेबसाइट से खुद से ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक नहीं कर पा रही हैं तो , ऐसी स्थिति में आप पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय जाकर अपने आवेदन की स्थिति चेक करवा सकती है।

लाभ पाने के लिए जरूरी कार्य

अगर आप चाहती हैं कि आपके खाते में हर महीने ₹2500 की राशि समय पर बिना कोई समस्या के, तो कुछ जरूरी काम आज ही कर लें। सबसे पहले अपने सभी दस्तावेजों की अच्छे से जांच कर लें। अगर आधार कार्ड, राशन कार्ड या बैंक पासबुक में कोई गलती है तो उसका सुधार तुरंत करवा लें।

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण चीज है बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना और NPCI मैपिंग एक्टिव कराना। यह प्रक्रिया न होने की स्थिति में पैसा ट्रांसफर नहीं होता है। इसके अलावा अगर पहले कभी आपकी राशि होल्ड हुई थी, तो हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर कॉल कर जानकारी लें।

योजना का पूरा लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपका DBT स्टेटस भी एक्टिव हो और सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड किए गए हों। जितनी जल्दी आप ये काम पूरे करेंगे, उतनी जल्दी आपके खाते में पैसा आएगा।

Leave a Comment