Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment: 9वीं और 10वीं किस्त के 5000 रुपये की राशि इस तारीख को होगी जारी

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर निकल कर आई है। जो महिलाएं मंईया सम्मान योजना के तहत हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये की सहायता राशि की राह देख रही थीं, उनके लिए अब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इस बार सरकार अप्रैल और मई की दोनों किस्तों को एक साथ देने वाली है।

यानी महिलाओं को एक बार में सीधे 5000 रुपये की डबल किस्त उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस फैसले से लाखों लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने वाली है। मार्च में आठवीं किस्त का पैसा सरकार ने भेजा था, और अब महिलाओं को बेसब्री से 9वीं किस्त का इंतजार था। लेकिन कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से सरकार ने तय किया कि अप्रैल की किस्त मई में दी जाएगी, और उसके साथ मई की किस्त को भी जोड़ दिया जाएगा।

अगर आप भी जानना चाहती हैं कि 9वी और 10वीं किस्त कब तक आएगी, किन्हें मिलेगी, कैसे चेक करेंगे पेमेंट स्टेटस तो पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें। यहां आपको हर जानकारी एकदम सरल और साफ तरीके से मिलेगी तो लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
शुरू किसने किया झारखंड राज्य सरकार (हेमंत सोरेन सरकार)
लाभार्थी18 से 50 वर्ष की महिलाएं
सहायता राशि₹2500 प्रति माह
अब तक जारी किस्तेंकुल 8 किस्तें
अगली किस्त9वीं और 10वीं एक साथ (₹5000)
भुगतान तिथि15 मई 2025 तक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक खास योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 दी जाती है ताकि वे अपने खर्चे खुद उठा सकें और किसी पर निर्भर न रहें।

इस योजना से अब तक करीब 57 लाख महिलाओं को जोड़ा गया है और इनमें से अधिकांश को 8 किस्तों का फायदा भी मिल चुका है। मंईया सम्मान योजना के तहत गरीब, असहाय और जरूरतमंद महिलाओं को चिह्नित किया गया है और सीधे उनके बैंक खातों में पैसा भेजा जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date

अगर आप सोच रही हैं कि मंईया योजना की अगली किस्त कब तक आपके खाते में आएगी, तो आपको बता दें कि सरकार ने साफ कर दिया है कि 9वीं और 10वीं किस्त यानी अप्रैल और मई की सहायता राशि को एक साथ मई महीने में भेजा जाएगा। इसका मतलब है कि आपको ₹2500+₹2500 यानी कुल ₹5000 की राशि एक साथ मिलेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार, यह डबल किस्त 15 मई 2025 तक सभी योग्य महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि जिन महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन, डीबीटी इनेबल या आवेदन में सुधार बाकी है, उन्हें पहले इन कार्यों को पूरा करना होगा उसके बाद एक किस्त की राशि प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment के लिए पात्रता

जैसा की मंईया सम्मान योजना की 9वीं 10वीं किस्त कब भुगतान एक साथ राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। पर यह राशि उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूर्ण करती है –

  • महिला का झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होना जरूरी है और उसके पास स्थानीय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • सिर्फ वही महिलाएं 9वीं 10वीं किस्त का लाभ उठा सकती हैं जिनका उम्र 18 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम है।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य Tax Payer है, तो उसे 9वीं 10वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
  • सरकारी कर्मचारी की पत्नी या परिवार की अन्य महिला 9वीं 10वीं किस्त से वंचित रहेंगी क्योंकि योजना का लाभ सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करना है।
  • महिला के परिवार की वार्षिक कुल आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और इसके लिए महिला के परिवार के पास राशन कार्ड होना जरूरी है।
  • महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए और वह खाता आधार से लिंक और डीबीटी चालू होना अनिवार्य है ताकि राशि सीधे खाते में आ सके।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Status कैसे चेक करें?

मंईया सम्मान योजना के 9वीं और 10वीं किस्त की राशि ₹5000 जैसे ही आपके खाते में आती है आपके मोबाइल पर SMS आएगा। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट से Payment Status Check कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जहां से सभी लाभार्थी अपनी जानकारी देख सकते हैं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “लॉगिन” का विकल्प दिखाई देगा, जहां अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करते ही “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” नामक सेक्शन में जाएं और वहां अपना आवेदन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अब एक कैप्चा कोड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे सही से भरें और “ओटीपी प्राप्त करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करके सबमिट करें, इसके बाद आपके सामने सभी किस्तों का विवरण खुल जाएगा।
  • यहां आप देख सकती हैं आपको 9वी और 10वीं किस्त के ₹5000 की राशि एक साथ प्राप्त हुई है या नहीं।

9वी और 10वीं किस्त पाने के लिए जरुरी कार्य

अगर आपने अब तक फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो नजदीकी पंचायत या नगर निगम केंद्र में जाकर यह प्रक्रिया जल्दी पूरी करें क्योंकि इसके बिना 9वी और 10वीं किस्त नहीं आएगी। इसके अलावा अगर आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक नहीं है या बैंक खाता डीबीटी इनेबल नहीं है, तो जल्द से जल्द नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर इसे अपडेट करवाएं।

इसके साथ ही अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती है जैसे नाम, बैंक खाता या परिवार की जानकारी, तो अब सरकार की तरफ से फॉर्म करेक्शन कैंप भी लगाए जा रहे हैं। वहां जाकर सुधार जरूर करवाएं या आप प्रखंड कार्यालय, पंचायत कार्यालय जाकर सुधार कराएं ताकि आप अगली 9वी और 10वीं किस्त से वंचित न रहें।

Leave a Comment